जैदपुर अधिशासी अधिकारी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, लगे आरोप स्थगित
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
कस्बे में दौड़ी खुशी की लहर, विरोधी के हौसले परस्त!
बाराबंकी। नगर पंचायत जैदपुर के अधिशाषी अधिकारी के निलम्बन पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद खण्डपीठ लखनऊ द्वारा रोक लगाये जाने से पूरे कस्बे के साथ जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं भ्रष्टाचारियों, षड़यंत्रकारियों व विरोधियों में हलचल के साथ-साथ मातम छा गया। वहीं कई विरोधी तो अपने अपने बिलों में घुसे नजर आये। पूरे घटनाक्रम में जैदपुर कस्बे में दौड़ी खुशी की लहर, विरोधी में हड़कम्प।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत जैदपुर में तैनात अधिशाषी अधिकारी योगेश कुमार मिश्रा को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, कोर्ट ने इन पर लगे सभी आरोपों को स्थगित कर दिया। चेयरमैन प्रतिनिधि नेता रियाज व सभासदों के नेतृत्व में थाना चौराहा से नगर पंचायत जैदपुर तक सैकड़ों कर्मचारियों के साथ गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया और स्वागत समारोह में लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलते नजर आये। वहीं नगर पंचायत कार्यालय में मिठाईयां बांटकर युगेश मिश्रा की वापसी का जश्न मनाया गया। बताते चले कि नगर पंचायत जैदपुर में तैनात अधिशासी अधिकारी योगेश मिश्रा काफी तेज तर्रार होने के चलते विरोधी इन पर निशाना सांधे रहते है। चन्द दिन पहले ईओ युगेश मिश्रा को सतरिख नगर पंचायत के कुछ आरोपों को लेकर निलंबित कर दिया गया था जिसे लेकर तरह-तरह की अफवाहों से पूरा नगर गूंज रहा था। मगर कोर्ट ने काफी राहत युगेश मिश्रा को दी है। पुनः जैदपुर की कुर्सी पर बैठे अधीशाषी अधिकारी का चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज व सभासदों ने जोरदार स्वागत किया।

इस संबंध में योगेश मिश्रा ने बताया कि कोर्ट ने मेरे ऊपर लगे आरोपों को गलत माना है। स्टे मिलने पर आप लोगों की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। जिसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करता रहूंगा। वहीं चेयरमैन प्रतिनिधि रियाज अहमद ने कहा कि सच्चाई की जीत होती है आरोपों की जांच की गई और मिश्रा जी को कोर्ट ने बेगुनाह माना और मुझे एक नेक व ईमानदार इंसान के साथ पुनः काम करने का मौका मिला है इससे ज्यादा खुश किस्मती और क्या हो सकती है। वहीं हमारे विरोधियों को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी है। स्टे मिलने पर सभासद व कार्यकर्ता व पूरे कस्बे में काफी खुशी का माहौल नजर आ रहा है। इस मौके पर सभासद प्रतिनिधि इरशाद सिददीकी मदनी सभासद राम सिंह शाहे आलम कुरैशी खुर्शीद आलम, अबसार, जेपी वर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

