बिसौली स्टैंड बना डग्गामार वाहनों का अड्डा रोड पर बनी रहती है जाम की स्थिति

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। डग्गामार वाहनो का अड्डा बना बिसौली बस स्टेंड दिनभर लगा रहता है टेंपुओं का जमघट पुलिस की सख्ती के बाबजूद भी बाज नहीं आते टेंपू चालक मनमाना किराया वसूलते है ।
परिवहन विभाग के द्वारा चलाए जा रहे जांच अभियान सिर्फ कागजों में ही दौड़ रहे हैं। बल्कि इसके विपरीत हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बिसौली बस स्टेंड पर टेंपू चालको ने अबेध स्टेंड बना रखा है । यहाँ से विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहन बेखौफ होकर दौड़ रहे हैं । इतना ही नहीं मानक से ज्यादा सवारियां बैठा कर ले जाने वाले इन टेंपू चालकों को किसी की जान की भी परवाह नहीं है। दर्जनो की संख्या में टेंपू बिसौली स्टेंड से मानक से ज्यादा सवारियां बैठा कर चल रहे हैं जिससे आए दिन होती है घटना है। जबकि सीओ च्ंद्र्पाल सिंह ने इन्हे कई बार खदेड़ भी दिया है । टेंपू चालकों का मवेशी अस्पताल के सामने जमाबाड़ा लगा रहता है जबकि आए दिन यात्रियों के साथ झगड़ते भी रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार डग्गामार वाहनों से गिरकर यात्री घायल भी हो चुके हैं। इसके बाद भी कोई कार्रवाई न होने के कारण मनमानी जारी है। ऐसा हर रोज हो रहा है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!