गोली लगने से व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है मामला

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स* थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत की जानकारी होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक व्यक्ति की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुई है। मृतक के आस पास कोई असलहा ना मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है अभी यह मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अटवा गांव की है। यहां के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति का शव खेत में पड़ा देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखने के बाद कोहराम मच गया। मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे भी हैं। मृतक व्यक्ति की लड़की ने बताया है कि पापा के पास एक लखनऊ की लड़की फोन करती थी पापा फोन से बात नहीं करते थे इसी के चलते वह परेशान थे। परिजनों के अनुसार प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतक व्यक्ति की जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। शव के पास से कोई असलहा न मिलने के बाद पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!