26 को होगा आम महोत्सव, लगेगी प्रदर्षनी

बाराबंकी*एसएम न्यूज24टाइम्स*.। आम की विभिन्न प्रजातियों से जनसामान्य को अवगत कराने के लिए आगामी 26 जून को 9वीं आम प्रदर्शनी एवं आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजीव चौधरी पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा स्टेशन रोड स्थित मुगल दरबार के सभागार में होने वाले इस आयोजन में आम की लगभग 150 प्रजातियों के अलग-अलग जनपदों व कोलकता व बैंगलौर राज्य के निजी उत्पादकों द्वारा नमूने प्रदर्शित किये जायेंगे। उक्त जानकारी देते हुए हाजी सलाउद्दीन किदवई ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में राज्य स्तरीय आम प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस बार आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण मशहूर किस्सागोई हिमांशु वाजपेयी द्वारा दास्तान ए आम की प्रस्तुति होगी। उक्त महोत्सव के मुख्य अतिथि केन्द्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान, लखनऊ के प्रधान साइंटिस्ट (रिटायर्ड) डॉ. एच.एस. शुक्ला होंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात हॉकी खिलाड़ी के.डी सिंह बाबू के बेटे वी.वी सिंह, पूर्व विधायक प्रो खान मोहम्मद आतिफ एवं राजा रत्नाकर सिंह (रामनगर) मौजूद रहेंगे। इस मौके पर प्रमुख रूप से संरक्षक राजनाथ शर्मा, सलाउद्दीन क़िदवई अध्यक्ष उमेर किदवई, अनवर महबूब किदवई, जतिन चौधरी, आदिल हसन, सौरभ सिंह, तारिक खान आदि लोग मौजूद रहे।

 

Don`t copy text!