बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हों गुणवत्तापूर्वक : डीएम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य तथा समस्त उपजिलाधिकारियों व अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड उमेश चन्द्र के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्भावित बाढ़ के दृष्टिगत बाढ़ सुरक्षा कार्यां के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में स्थापित बाढ़ चौकियों एवं उनपर तैनात अधिकारी कर्मचारी, पशुओं का टीकाकरण, बाढ़ प्रभावित ग्रामवार डाटा सहित प्रमुख विन्दुओं पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में एक्सईएन ने अवगत कराया है कि परियोजनाओं का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सम्भावित 41 ग्राम बाढ़ से प्रभावित हो सकते हैं। 4 बाढ़ चौकियाँ है इसके आतिरिक्त 34 प्रशासन की ओर से बनाई गई हैं। इसम्पुर(संभल), नगला अर्ज़वेरी, गंगा महाबा, चंदपुर हुसैनपुर, जोरी नगला, उसहैत और उसावां सहित 7 तटबंद हैं। जिनको ठीक करा दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती हो चुकी है। पशुओं के टीकाकरण का कार्य जारी है।
डीएम ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड को निर्देश दिए कि चल रहे तटबंध सुरक्षा कार्य को जल्द पूर्ण कराएं। इन पर नाइटवीजन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, उसका लिंक कंट्रोल रूम दें जिससे निरन्तर उसकी मॉनिट्रिंग हो सके। कराए जा रहे सभी कार्य गुणवत्ता एवं मानक के अनुसार पूर्ण किए जाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पाए। अधिकारी एवं कर्मचारी समय से ड्यूटी निगरानी करें। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ के सम्भावित ग्राम में ग्रामीणों के साथ बैठक करें। बाढ़ से बचाव कार्य के सम्बंध में कार्यवाही करें। जन, पशु एवं कृषि आदि का सर्वे कराएं। बाढ़ चौकियों पर नाव एवं मोटरवोट आदि तैयारियाँ पूर्ण रखें, बड़े नाव को ही विशेष तौर पर इस कार्य में लगाया जाए। स्वास्थ्य विभाग कैम्प लगाएं, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण करलें, मिडीसिन किट एवं सांप काटने की दवाओं की उपलब्धता रहे। इसके अलावा आशाओं के साथ बैठक भी कर लें। पशु विभाग पशुओं का जल्द से जल्द टीकाकरण पूर्ण कर लें। पशुओं के भूसे एवं चारे की व्यवस्था पूर्ण रहे।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!