लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली समय से करें पूर्ण: डीएम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। कर-करेत्तर समीक्षा में खनन विभाग की राजस्व वसूली सबसे खराब पाए जाने पर तथा खनन की अनुमति ऑफलाइन देने पर डीएम ने खनन अधिकारी बृज बिहारी की कड़ी फटकार लगाई है। डीएम ने खनन अधिकारी को प्रतिकूल प्रवृष्टि एवं विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी दीपा रंजन ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन ऋतु पुनिया व समस्त उपजिलाधिकारियों एवं सम्बंधित अधिकारियों के साथ साप्ताहिक कर-करेत्तर की बैठक आयोजित की। स्टाम्प, आबकारी एवं परिवहन की वसूली कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष वसूली के निर्देश दिए हैं। आगामी एवं 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक बैन होने जा रही है। जिसके तहत उपजिलाधिकारियों को निर्देशित दिए गए हैं कि अधिशासी अधिकारियों के साथ निकायों में निरीक्षण कर लें। सड़कों पर पड़ी पॉलीथिन को उठवाकर उसका चिन्हित स्थानों पर गढ्डा खुदवाकर उनमें दबा दिया जाए। उपजिलाधिकारी न्यायालयों में पैमाइश के लम्वित वादों को समय से निस्तारित करें।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!