एएसपी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को ससम्मान दी विदाई

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स सभागार में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों की विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी विदाई दी गयी। जिसमे से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से 06 उप निरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी, 01 उर्दू अनुवादक सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा सेवानिवृत्त हुए 1 उ.नि. असलमुद्दीन, उ.नि. चन्द्र प्रकाश, उ.नि. राम चौधरी, उ.नि. अब्दुल रहमान, उ.नि. गंगा देवी, उ.नि. विजय सिंह, मु.आ. जमाल अहमद, मु.आ. श्रीकांत, उर्दू अनुवादक नफीस हैदर, को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उक्त विदाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!