न्याय पंचायत दहिला की शिक्षक संकुल बैठक हुई सम्पन्न
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्चना के मार्गदर्शन में न्याय पंचायत दहिला की संकुल स्तरीय शिक्षकों की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में पूर्व निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं के क्रम में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरूआत नोडल शिक्षक संकुल हेमन्त कुमार द्वारा माँ वीणापाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक मे नोडल शिक्षक हेमन्त कुमार ने निपुण भारत मिशन, स्कूल रेडीनेस, बाल वाटिका, कायाकल्प, डी.बी.टी. मिशन शक्ति, उपचारात्मक शिक्षण, संचारी रोग, अरमान माड्यूल, दीक्षा एप तथा रीड एलांग एप के प्रभावी संचालन एवं उपयोग पर बिन्दुवार तथा निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की सम्प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हुए सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कक्षा शिक्षण करने हेतु प्रेरित किया.बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए अपने विभिन्न शैक्षिक अनुभवों एवं सुझावों साझा को किया. शिक्षक संकुल इसरार अली द्वारा यू ट्यूब सेशन,स्कूल चलो अभियान नामांकन शत प्रतिशत छात्र उपस्थिति तथा ठहराव पर अपने सफल क्रियान्वयन से अवगत कराया.बैठक में शिक्षक संकुल तथा संकुल के विद्यालयों से प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक सम्मिलित हुए।प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय जरौली ने निपुण भारत व आंगनवाड़ी तथा वालबाटिका के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि हम सभी को अपने कर्तव्य का पालन करना होगा। प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अलादादपुर रिनी मिश्रा ने कक्षा तीन तक निपुण भारत के लक्ष्य बताएं। प्रधानाध्यापिका रेखा रावत ने चहक कार्यक्रम को बहुत की बारीकियों से बतलाया।प्राथमिक विद्यालय दहिला की प्रधानाध्यापिका व पूर्व संकुल शिक्षिका अर्चना यादव ने निपुण भारत लक्ष्य संप्राप्ति हेतु हमे किस प्रकार से बच्चों और अभिभावकों के मध्य सामंजस्य स्थापित करना है कि अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे जिससे हमें बच्चो उपस्थिति के लिए इतनी ऊर्जा न खर्च करना पड़े। इंचार्ज प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय दहिला राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि हम अपने सभी शिक्षक साथियों के साथ नियमित रूप से रिमीडियल क्लास का संचालन किया जा रहा हूँ।इस मौके हिंदी ए आर पी शिवसागर सिंह व सहायक अध्यापक सुनील कुमार,जितेंद्र रावत,सुरेन्द कुमार, अमरेश कुमार,ऊषा सिंह,आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे। संकुल शिक्षक बैठक का समापन रेखा रावत ने किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

