सडक हादसे मे भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ के बडे भाई हुये घायल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

लखनऊ से आजमगढ जाते समय सुबेहा क्षेत्र के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा

बाराबकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भोजपुरी फिल्म अभिनेता एवं आजमगढ़ से भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव सुबेहा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने विजय लाल यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया बाद में लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पर इलाज चल रहा है बताया जा रहा है कि विजय लाल यादव अपने दोस्तों के साथ लखनऊ से आजमगढ़ अपनी फार्चूनर कार से जा रहे थे सूत्रों की माने तो कार काफी तेज रफ्तार में थी तभी फॉर्च्यूनर ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और कार डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई हादसे के बाद फॉर्चूनर कार के परखच्चे उड़ गए और और विजय लाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया वहीं बाद में उन्हें लखनऊ की मेदांता हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!