सभासद ने वार्ड वासियों को जलभराव की समस्या से दिलाई निजात
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। गुरुवार को नगर प्रशासन की लापरवाही के कारण पहली ही बरसात में नगर के तमाम मोहल्लो में पानी भर गया। वही सब्जी मंडी वार्ड के सभासद विपिन साहू द्वारा पंपिंग सेट चलवाकर वार्ड वासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाई गई। उल्लेखनीय है कि आज सुबह हुई जोरदार बारिश के बाद सब्जी मंडी वार्ड के सराफा मंडी को गया मार्ग नदी के रूप में परिवर्तित हो गया और पानी घरों के अलावा व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घुसने लगा ।इस विकराल समस्या को देखते हुए सब्जी मंडी वार्ड के सभासद विपिन साहू ने पंपिंग सेट की व्यवस्था कराई एवं नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को बुलवाकर अपनी मौजूदगी में तत्काल जल निकासी का कार्य शुरू करवा दिया। जिसके चलते लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल गई। सभासद के इन प्रयासों की वार्ड वासियों द्वारा जमकर सराहना की जा रही है। इस दौरान नगर पंचायत के सफाई नायक दयाशंकर शर्मा अखिलेश मिश्रा कमलेश बाल्मीकि आदि का जल निकासी व सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

