सतरिख टी.आर.सी.लॉ कॉलेज मे हर्षाेल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। गुरूवार को टी.आर.सी. लॉ कालेज सतरिख ने अपना वार्षिक उत्सव बहुत ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाजिक कार्यकत्री श्वेता चतुर्वेदी जो कि मुख्यअतिथि के रूप मे उपस्थिति थी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्रा सावली मिश्रा,श्रद्धा निगम, अंजली शर्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छात्रा सावली मिश्रा ने भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। साथ ही साथ छात्रा डिपंल गौरव ने ष् बोले चूडिया बोल कंगनाष् पर नृत्य प्रस्तुत किया जिससे पूरा हाल तालियो से गूँज उठा। छात्र रौनित वर्मा और छात्रा सावली व श्रद्वा ने सामूहिक रूप से डांस किया और छात्रा अंजिली वर्मा और मुस्कान ने छात्र नालायक और शिक्षक परेशान नाटक प्रस्तुत किया। छात्र आकाश वर्मा ने संदेशे आते है ने गीत गाया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, बाताशा प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता, पेपर एंड बाउल प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। फैन्सी डेªस प्रतियोगिता मे अनीता देवदत्त,रौनित श्रद्वा निगम,कोमल डिम्पल, दीपश्री,अंजली शर्मा,सत्येन्द्र और सावली ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता मे सावली मिश्रा एंड ग्रुप को प्रथम स्थान और गीतिका आमना परवीन को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।क्विज प्रतियोगिता मे अंजली वर्मा प्रथम रही और द्वितीय स्थान के रूप मे श्रद्वा निगम और शुभम वर्मा संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। इस अवसर पर बेस्ट स्टूडेंट का पुरूस्कार बी.ए.एल.एल.बी की छात्रा श्रद्वा निगम एवं बेस्ट शिक्षक का पुरूस्कार डा. अश्वनी कुमार गुप्ता को संस्था के प्रबंधक एंव मुख्य अतिथि के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था के प्रबंधक डा. सुजीत चतुर्वेदी जी के द्वारा सभी उपस्थिति लोगो को संबोधित किया गया। इस अवसर संस्था के सभी शिक्षकए स्टाफ एवं छात्र छात्राए उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

