युवा मंच संगठन ने गर्भवती, प्रसूति एवं प्रसव की महिला के जिला महिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर उठाई आवाज।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
ध्रुव देव ने कहा कि लिफ्ट मनमाने ढंग से संचालित, रात्रि 9 बजे के बाद लिफ्ट बंद कर दी जाती है। व्यवस्था नही सुधरी तो संगठन महिला अस्पताल के गेट पर करेगा भूख हड़ताल।
बदायूँ। युवा मंच संगठन ने बदायूं जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट बार बार बंद करने,जांच के लिये य टैस्ट मशीनों के बार बार खराब होंने को लेकर युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया प्रसव महिलाओं के दिक़्क़त होती इसपर चेतावनी दी हालात ठीक नहीं हुये तो अस्पताल गेट पर भूख हड़ताल की जाएगी। महिला जिला अस्पताल में युवा मंच संगठन के पदाधिकारी हिमांशू सक्सेना ने कहा कि अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मांग की जल्द जल्द लिफ्ट सही कराई जाए देर रात्रि में 9 बजे के बाद देर सुबह तक लिफ्ट बन्द कर दी जाती है कभी खराब हो जाती है लाइट जाने पर जनरेटर से लिफ्ट संचालित नही की जाती है। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा की महिला जिला अस्पताल में लिफ्ट की सुविधा तो है लेकिन लिफ्ट की सुविधा मरीजों को नहीं दी जा रही है बार बार लिफ्ट बंद कर दी जाती मनमाने रूप से लिफ्ट का संचालन किया जाता है महिला अस्पताल का स्टाफ कहता है कि लिफ्ट खराब है तो कभी जनरेटर लोड नहीं ले रहा है साथ लैब में टैस्ट की मशीन खराब पड़ी रहती , लाइट जाने पर जनरेटर नही चलता है इसी तरीके से घोर लापरवाही बरती जा रही है युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि जो प्रसूता महिलाएं प्रसव के दौरान आती हैं उनको जीने पर चढ़ने में दिक्कत परेशानी होती है या स्ट्रेचर पर ऊपर खींच कर ले जाने में दिक्कत आती है।
युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा कि जिला महिला अस्पताल में पैथलेव है लेकिन सभी जांचे उपलब्ध नहीं हो रही हैं जिससे मरीजों को बाहर जांचों को भागना पड़ता है और जो जांचे हो भी जाती हैं उनकी रिपोर्ट देने में भी लापरवाही बरती जाती है। जिसको लेकर आज युवा मंच संगठन ने जिला महिला अस्पताल के गेट पर जमकर अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए विरोध में मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। युवा मंच संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा अगर हालात सही नहीं होते हैं तो संगठन महिला जिला अस्पताल गेट पर भूख हड़ताल करेने को विवश होगा। इस मौके दीपांशु सक्सेना, चंदन कश्यप, अनमोल कश्यप, उदित ठाकुर, मनु कश्यप, प्रयांशू प्रताप सिंह , रमन पटेल, नितिन कुमार, राज वर्मा इत्यादि ने सांकेतिक मांग रखी ।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

