बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय ने प्रदेश भर में 3 वर्ष से अधिक समय से परियोजनाओं पर तैनात रहे 10 बाल विकास परियोजनाओं पर तैनात अधिकारियों को इधर-उधर जनपदों मे तैनात किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं सहसवान बाल विकास परियोजना से स्थानांतरित किए गए सतीश चंद्र को कासगंज जनपद किया गया स्थानांतरित।

बदायूं। निदेशालय बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश ने प्रदेश सरकार की स्थानांतरण नीति का अनुसरण करते हुए विकास खंड कार्यालय परियोजनाओं में तैनात 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात बदायूं जनपद की सहसवान बाल विकास परियोजन पर तैनात बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित प्रदेश भर के दस बाल विकास परियोजना अधिकारियों को इधर-उधर आमंत्रित किया है निदेशक ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह स्थानांतरित हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर दें तथा 1 सप्ताह के अंदर अपनी योगदान आख्या स्थानांतरित हुए स्थान पर प्रस्तुत करें ऐसा न करने पर अनुशासनहीनता मानी जाएगी lउत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद भर में एक ही स्थान पर 3 वर्ष से अधिक समय से तैनात रहे अधिकारियों को स्थानांतरण नीति का पालन करने के निर्देश दिए हैं इसी नीति के तहत निदेशालय बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश के निदेशक ने उत्तर प्रदेश के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों में सात बाल विकास परियोजना अधिकारियों के प्रशासनिक आधार पर तथा तीन बाल विकास परियोजना अधिकारियों के जनहित में स्थानांतरण करते हुए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैंl
निदेशालय बाल विकास एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश की निदेशक डॉ सारिका मोहन ने प्रदेश के जनपद हाथरस से बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार वर्मा को जनपद मैनपुरी बदायूं जनपद की सहसवान बाल विकास परियोजना से सतीश चंद्र को कासगंज, सीतापुर जनपद से रुचि वर्मा को कानपुर नगर ,कानपुर देहात से वीरेंद्र कुमार को औरैया , अनीता सोनकर को सहरानपुर जनपद से संभल जनपद, राजेंद्र कुमार वर्मा को जनपद श्रावस्ती से पीलीभीत जनपद, शिखा चौधरी को उन्नाव जनपद से फतेहपुर जनपद, सरिता सिंह को लखनऊ जनपद अमेठी, फतेहपुर जनपद से मनोज कुमार वर्मा को कौशांबी जनपद, शोभा सरन को जनपद गाजियाबाद से बुलंदशहर जनपद को बाल विकास परियोजना अधिकारी पद पर स्थानांतरित करते हुए स्थानांतरित हुए जनपदों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों से तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश देते हुए स्थानांतरित हुए बाल विकास परियोजना अधिकारियों को 1 सप्ताह के अंदर योगदान आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं तथा 1 सप्ताह के अंदर योगदान आख्या प्रस्तुत न करने वाले बाल विकास परियोजना अधिकारियों का यह कृत्य अनुशासनहीनता माना जाएगा

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!