पुलिस ने एस.बी.आई मे हुई चोरी का सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियों।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
20 जून को एस.बी.आई मेनब्रांच से 8.77 लाख रूपये से भरा थैला ले उडा उचक्का।
बदायूं। भारतीय स्टेट बैंक मेनब्रांच में 20 जून को घी व्यापारी के नौकर का 8.77 लाख रुपये रखा थैला चोरी करने वाले शातिरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेना शुरू कर दिया है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा घटनाक्रम रिकार्ड है। इसकी वीडियो को अब पुलिस सोशल मीडिया पर शेयर कर रही है। ताकि इन शातिरों का पता लग सके। शहर की अनाज मंडी के पास विमल अग्रवाल की घी की फर्म है। इस पर पटियाली सराय का राहुल गुप्ता नौकरी करता है। राहुल को 20 जून को विमल ने बैंक में रकम जमा करने को भेजा था। 8.77 लाख रुपये बैग में लेकर राहुल बैंक पहुंचा और बैग कैश काउंटर पर रख दिया। जबकि इसके बाद वहां सक्रिय दो युवक उसका बैग लेकर भाग निकले। इनमें एक युवक के हाथ में बैग है, जबकि दूसरा अन्य गतिविधियां देख रहा था। शुरूआत में यह सूचना पुलिस को मिली थी कि बैंक से लूट हुई है। बौखलाई पुलिस बैंक पहुंची और फुटेज देख इसे चोरी करार दिया। वहीं व्यापारी का कहना था कि शाखा प्रबंधक का बर्ताव इस घटना के बाद भी अच्छा नहीं रहा। पुलिस से भी इसी बात पर झड़प हुई कि पुलिस चोरी क्यों बता रही है। हालांकि बाद में प्रकरण चोरी की धाराओं में दर्ज किया गया। पुलिस ने अपने मुखबिरों समेत ऐसे पुलिसकर्मियों से वीडियो साझा किया है, जिनका जिले में अच्छा नेटवर्क है। ताकि इन शातिरों तक पहुंचा जा सके। हालांकि अभी पुलिस को इनके बारे में कोई सुराग नहीं लग सका है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

