खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने डॉ0भीमराव अंबेडकर पार्क एव पंचायत घर मे बन रही लाइब्रेरी का लिया जायजा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव में निर्माणाधीन डॉ0भीमराव अंबेडकर पार्क एव पंचायत घर मे बन रही लाइब्रेरी का जायजा लिया तथा सीएचसी बड़ागांव में संचालित प्रेरणा कैंटिन की रसोइयों को यूनिफार्म का वितरण किया।
शुक्रवार को ग्राम पंचायत बड़ागांव पहुँची खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने अम्बेडकर पार्क में हुई आकर्षक पेंटिंग की प्रशंसा करते हुए पार्क में ओपन जिम एव पार्थ के कार्य मे तेजी लाने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय हो कि ग्राम पंचायत बड़ागांव में बने अम्बेडकर पार्क में देश के करीब एक सैकड़ा महापुरुषों के चित्रों की चित्रकारी की गयीं है जो आकर्षण का केंद्र है। अम्बेडकर पार्क के निरीक्षण से पूर्व बीडीओ डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने पंचायत भवन में बनी लाइब्रेरी का जायजा लिया तथा लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तको का अवलोकन किया। बीडीओ डॉ0 मिश्रा ने लाइब्रेरी को और आकर्षण बनाने के लिए लाइटिंग कराने के निर्देश दिये।

 प्रेरणा कैंटिन की रसोइयों को मिली साड़ियां

खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में संचालित प्रेरणा कैंटिन की रसोइया को साड़ी वितरित की तथा सुचारू रूप से कैंटिन संचालित करने के निर्देश दिये। विदित हो कि प्रेरणा कैंटिन का संचालन बाला जी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संजीव कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, पंचायत सचिव मो0 आकिब जमाल, ब्लाक मिशन प्रबन्धक सबा फातिमा, आरती देवी, रामज्योति सहित समूह की महिलाएं मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!