नहर में तैरता हुआ मिलाशव। सूचना पर पहुंची पुलिस….

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। गुरुवार की शाम घर से निकले 26 वर्षीय युवक का शव बड़ागांव – मसौली के मध्य स्थित रजबहा नहर में तैरता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त बड़ागांव निवासी प्रशांत शुक्ला के रूप में हुई है।

बड़ागांव – मसौली के मध्य स्थित रजबहा नहर पर शुक्रवार की दोपहर उस समय हड़कम्प मच गया जब राहगीरों ने नहर में तैरते हुए शव को देखा और देखते ही देखते नहर पर भीड़ लग गई सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर शिनाख्त की तो मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी 26 वर्षीय प्रशांत शुक्ला पुत्र गंगाराम शुक्ला के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रशांत शुक्ला गुरूवार की शाम घर से निकला था जो वापस नही आया था। मृतक के भाई ने बताया कि गुरुवार की देर शाम मोहल्ले के कुछ लड़कों ने बताया कि प्रशांत नहर पुलिया पर शराब के नशे की हालत में बैठा है लेकिन जब नहर पुलिया पर गये तो वहाँ प्रशांत नही मिला। मसौली पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ है जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी प्रशांत शुक्ला पुत्र गंगाराम शुक्ला के रूप में हुई जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!