अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को,पीएसी परिसर में वृक्षारोपण किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। स्वतंत्रता की 75वी वर्षगांठ के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के परिप्रेक्ष्य में मंगलवार को सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने पीएसी परिसर में वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।
सेनानायक सुनील कुमार सिंह ने कहा सांस लेने के लिए शुद्ध वातावरण की आवश्यकता है शुद्ध हवा तभी मिलेगी जब स्वच्छ वातावरण होगा जिसके लिए आप सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक सेनानायक अरशद जमाल सिद्दीकी, शिविरपाल न्याज अहमद काजमी, सूबेदार सैन्य सहायक राजपति यादव, सहायक शिविरपाल दिनेश कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक परिवहन धर्मेन्द्र यादव, आर. टी. सी. प्रभारी चंद्रेश राव तथा वाहिनी के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवम वाहिनी आरटीसी में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों द्वारा पौधे लगाए गए।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

