हत्यारोपी पत्नी व उसके प्रेमी ने मृतक शरीफ के दोनों कलाइयों में बांधे थे बिजली के नंगे तार। फिर करंट लगाकर तडपा-तडपाकर कर मार दिया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
करंट लगने से शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के निशान भी मिले। पुलिस ने हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी सलीम को जिला जेल भेज दिया।

बदायूं। इस्लामनगर के मोहल्ला मुस्तफाबाद में शबनम ने अपने पति शरीफ की जान लेने के लिए उसे केवल चारपाई से ही नहीं बांधा बल्कि उसकी दोनों कलाइयों में बिजली का तार बांधकर उसे करंट लगाया था। करंट लगने से शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के निशान थे तो दोनों कलाइयों में तार बांधे जाने से चूड़ीनुमा गोल आकृति बन गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा होने से माना जा रहा है कि उसके दोनों कलाइयों में नंगा तार बांधकर करंट लगाया गया था। मंगलवार को इस्लामनगर पुलिस ने शरीफ हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी शबनम और उसके प्रेमी सलीम को जेल भेज दिया। दोनों ने रविवार रात शरीफ की करंट लगाकर हत्या कर दी थी। शरीफ शाम के समय ही दिल्ली से लौटा था। इधर पूरी तैयारी के साथ बैठी शबनम ने रात को खाना बनाया और उसके खाने में नशे की तीन गोलियां मिलां दीं। इससे शरीफ बेहोश हो गया। यह देखकर शबनम ने अपने प्रेमी सलीम को घर में बुला लिया। फिर शरीफ को चारपाई से बांध दिया।
इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह के अनुसार, दोनों ने उसके कलाइयों में बिजली का नंगा तार बांधा, जिससे तार शरीर से अलग न होने पाए। फिर स्विच बोर्ड में तार लगाने के बाद उसकी करंट लगाकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ के दोनों कलाइयों में तार बांधा गया था। इससे उसकी दोनों कलाइयों में गोल आकृति बनी मिली है, तो वहीं शरीर पर कई जगह बर्स्ट होने के निशान हैं। कुछ जगह उन्होंने तार से करंट भी लगाया था। मंगलवार को शबनम और सलीम को जेल भेज दिया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

