गौरी यादव ने बुधवार को पत्रकार सम्मान समारोह में एकजुट होकर मजबूत स्तम्भ बनने का आहवान किया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। हिन्दी मासिक पत्रिका परिमार्जित की सम्पादक गौरी यादव ने बुधवार को शहर में स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित परिमार्जित पत्रकार सम्मान समारोह में एकजुट होकर मजबूत स्तम्भ बनने का आहवान किया।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए पत्रिका की सम्पादिका गौरी यादव ने कहा कि लोकतांत्रिक देशों में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिये मीडिया को चौथे स्तंभ के रूप में जाना जाता है उन्होंने कहा कि मीडिया अगर सकारात्मक भूमिका अदा करें तो किसी भी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। वर्तमान समय में मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है। कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता। आज के जीवन में मीडिया एक अपरिहार्य आवश्यकता बन गया है। अगर हम देखें कि समाज किसे कहते हैं तो यह तथ्य सामने आता है कि लोगों की भीड़ या असंबंद्घ मनुष्य को हम समाज नहीं कह सकते हैं। समाज का अर्थ होता है संबंधों का परस्पर ताना-बाना, जिसमें विवेकवान और विचारशील मनुष्यों वाले समुदायों का अस्तित्व होता है। सम्पादिका गौरी यादव ने कहा कि मीडिया अगर चाहे तो रात को दिन और दिन को रात कहला सकती है जिसके लिए संगठित एव सकारत्मक पहल की जरूरत है।
सह सम्पादक सिधेश्वर शुक्ल क्रांति ने कहा कि मीडिया एक समग्र तंत्र है जिसमें प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम, इंटरनेट आदि सूचना के माध्यम सम्मिलित होते हैं। अगर समाज में मीडिया की भूमिका की बात करें तो इसका तात्पर्य यह हुआ कि समाज में मीडिया प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से क्या योगदान दे रहा है एवं उसके उत्तरदायित्वों के निर्वहन के दौरान समाज पर उसका क्या सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मीडिया ने जहाँ जनता को निर्भीकता पूर्वक जागरूक करने एव भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करती है। कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मो0 गुलजार अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अब्दाल अहमद, राजा सिद्दीकी, श्रीकांत मिश्रा, अनुराग यादव, तालिब खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

