रौनक अली शाह बाबा का हुआ कुल शरीफ।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। शहर में स्थित सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के वार्ड सत्यम प्रेमी नगर स्थित कब्रिस्तान में रौनक अली शाह बाबा का कुल शरीफ बुधवार बकरा ईद की 6 तारीख को बड़ी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। रौनक अली शाह बाबा छाते वाले बाबा के नाम से शहर भर में जाने पहचाने जाते थे। इंसानियत का पैगाम देने वाले रौनक अली शाह बाबा को शहर में हर समाज व हर वर्ग का व्यक्ति मान सम्मान करता था। रौनक अली शाह बाबा के कुल शरीफ के अवसर पर नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें फ़ैज़ खुमार बाराबंकवी,साबिर नज़र,रेहान रौनकी,साद बरेलवी,हाफिज सलीम ज़ैदपुरी,जाहिद बाराबंकवी ने अपने अपने कलाम पेश किए। कुल शरीफ में भारी संख्या में उनके जानने वाले शामिल हुए। मुशायरे की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर मुनव्वर अली शाह,तहव्वर अली शाह,अनवर अली शाह,फुरकान शाह,मोहम्मद ताहिर, गुफरान,मो वैश,राज कुमार गुप्ता, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!