महिलाओ की चौपाल लगाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। महिला सुरक्षा टीम द्वारा कस्बा मसौली में जाकर मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओ की चौपाल लगाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया व महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी भी मायने में पुरुषों से कम नही है लेकिन तमाम ऐसी महिलाएं है जिन्हें अपने अधिकारों के प्रति जानकारी नही है जिन्हें ही प्रताड़ना झेलनी पड़ रही हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं आज आप लोगो के बीच इन्ही योजनाओं की जानकारी देने के लिए आये है। महिला आरक्षी रीना ने महिला संबंधित अपराध व साइबर अपराध के संबंध में जागरूक किया तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 112,102,108,181,1076,1090,1098,1930  के बारे में बताया ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!