प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली करते हुए सुमित लेखपाल के प्राइवेट कर्मचारी का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। तहसील सहसवान का चर्चित लेखपाल जो अधिकारियों के संरक्षण में अपने प्राइवेट कर्मचारी से धन की उगाही कराता है। बता दे लेखपाल सुमित कुमार सिंह जिसका कई बार सहसवान तहसील से ट्रांसफर हो चुका है मगर वह अपने सत्ताधारी आकाओं से अपना ट्रांसफर रुकबा लेता है। यहाँ से कोई अधिकारी और कर्मचारी आने के बाद जाने का नाम ही नहीं लेता है। क्योंकि यहाँ की जनता को गुमराह करके अवैध रूप से धन की उगाही की जाती है। लेखपाल सुमित कुमार सिंह के प्राइवेट कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वारयल वीडियो में लेखपाल का प्राइवेट कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना की जाँच के नाम पर हजारों रुपये की अवैध वसूली करता हुआ वीडियो में दिखाई दे रहा है। वीडियो में लेखपाल सुमित कुमार सिंह का प्राइवेट कर्मचारी कह रहा है कि तुमको नहीं पता है वह बहुत सनकी आदमी हैं और एक मिनट में गर्म हो जाएंगे। ठाकुरों वाली खूबी है। ज्ञात रहे लेखपाल साहब पर तहसील प्रशासन बहुत मेहरबान रहता है। तभी इस तरह के भ्रष्टाचार के मामले सामने आते हैं और तहसील प्रशासन द्वारा पर्दा डालने का काम किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर ख़बर प्रकाशित होने के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा लेखपाल सुमित कुमार सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही अमल में लायी जायेगी या फिर सत्ताधारी आकाओं के दबाब में यह मामला भी रफा-दफा कर दिया जाएगा। यह तो समय ही बताएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!