ईद खुशी का दिन है भाई चारे का पैगाम देता है अक़ीक़त के साथ अदा की गई ईदुल अज़हा की नमाज सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा मुल्क और देश की तरक्की के लिए उठे हजारों हाथ ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। ईद खुशी का दिन है भाई चारे का पैगाम देता है आज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-अज़हा का पर्व मनाया गया हर्षोल्लास के साथ। ईदगाह और मस्जिदों में बड़ी अक़ीक़त के साथ अदा की गई ईदुल अज़हा की नमाज। इस दौरान कौम , देश एवं प्रदेश की खुशहाली, आपसी प्रेम और भाईचारे की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ । ईद के मद्देनजर ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ,एसडीएम महिपाल सिंह ,सीओ चन्द्र्पाल सिंह ,प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शूकला के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा ।

ईद उल अजहा को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मस्जिदों के आसपास रौनक नजर आने लगी पालिका की ओर से साफ़ सफाई के माकूल इंतजाम किये गए थे । ईदगाह अहले हदीस मैं मौलाना नईम अब्दुल्लाह ने नमाज अदा कराई बड़ी ईदगाह में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी पहुंचे। मौलाना अच्छन साहब ने ईदगाह मे ईद की नमाज अदा कराई , इधर जामा मस्जिद के इमाम कारी ख़ालिक़ उर्रहमान ने नमाज अदा कराई । उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही कुर्बानी के बारे विस्तार से बताया । नमाज अदा करने के बाद जामा मस्जिद के इमाम कारी खलीक उर्रहमान ने कुतबा पढ़ा और देश में अमन-चैन बने रहने और कौम की तरक्की की दुआ की गई । ईद की नमाज से पूर्व मे ईद-उल-अज़हा की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का संदेश देता है। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में भी ईद की नमाज खुशनुमा माहोल मे अदा की गई । , इस मौके पर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ,एसडीएम महिपाल सिंह ,सीओ चंद्रपाल सिंह,कोतवाल संजीव शुक्ला नगर पालिका चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां व अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने सभी क्षेत्रवासियों को ईद की शुभकामनाए दी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तेनात रहा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!