उत्तर प्रदेश में जनसुविधा केंद्र के रूप में भी संचालित होंगी उचित दर की दुकानें, लोगो को गांव-मोहल्ले में ही मिलेंगी सुविधाए

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में उचित दर की दुकानें अब जनसुविधा केंद्र के रूप में भी संचालि होंगी। राशन की इन दुकानों पर लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैनकार्ड,रेल व हवाई यात्रा के टिकट बनवाने, बिजली बिल के भुगतान आदि की सुविधा मिल सकेगी। इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग और केंद्र सरकार की कामन सर्विस सेंटर सें अथारिटी के बीच अनुबंध होगा। खाद्य एवं रसद विभाग ने राशन की दुकानों को जनसुविधा केंद्र के रूप में भी संचालित करने के लिए इसे अपनी 100 दिवसीय कार्ययोजना में शामिल किया था। प्रदेश में उचित दर की लगभग 80 हजार दुकानों को जनसुविधा केंद्र के रूप में संचालित करने के दो फायदे होंगे।एक तो यह कि जनसुविधाओं के एवज में नागरिकों की ओर से भुगतान किए जाने वाले शुल्क से कोटेदारों को अतिरिक्त आमदनी हो सकेगी। दूसरा, यह कि लोगों को अपने गांव और आसपास के क्षेत्र में ही जनसुविधा केंद्र सुलभ हो सकेगा। इसके लिए उन्हें दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। राशन की दुकानों को जनसुुवि सुुधा केंद्र के रूप में संचालित करने के लिए कामन सर्विस सेंटर सें अथारिटी कोटेदारों का कामन सर्विस सेंटर सें पोर्टल पर निशुल्क पंजीकरण करेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!