छात्रा शबनम का जवाहर नवोदय की परीक्षा में हुआ चयन
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की छात्रा शबनम का जवाहर नवोदय की परीक्षा में चयन हुआ है। छात्रा की उपलब्धि से स्कूल परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई है वहीं परिजनों ने भी खुशी जाहिर है। उल्लेखनीय है कि विगत मई माह में जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव द्वितीय में कक्षा पांचवीं के छात्रा बड़ागांव निवासी अजमेरी अली की पुत्री शबनम ने सफलता हासिल की है। प्रवेश हेतु जारी प्रथम सूची में ही छात्रा का चयन हो गया है। छात्रा शबनम की इस सफलता से स्कूल परिवार में उत्साह का माहौल है। छात्रा की इस उपलब्धि न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित करने पर स्कूल के द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाधियापिका अस्फी किदवाई ने छात्रा शबनम के पिता अजमेरी अली माता रहमतुल को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया वही छात्रा को मेडल और शील्ड देकर पुरस्कृत किया तथा छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शबनम की सफलता से अन्य छात्रों को भी शिक्षा के महत्व को समझने और जीवन में उंचा मुकाम हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान स्कूल के समस्त शिक्षकगण तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। वही ग्राम प्रधान नूर फातिमा, प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, बीडीसी शाहिद अली, पप्पू गौतम, मो. गुफरान, नीलम देवी आदि लोगों ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

