लाखो खर्च के बाद भी शौचालयों में लगे ताले सिद्धौर ब्लॉक में बने सामुदायिक शौचालय के हालात हैं बदहाल
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। सिद्धौर ब्लॉक के अंतर्गत जयचंदपुर व मनोरथपुर में बने सामुदायिक शौचालय के हालात बद से बदतर है। जन सुविधा के लिए बना सामुदायिक शौचालय बंद रहता है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बने सामुदायिक शौचालय के आसपास रहने वाले लगभग तीन दर्जन परिवारों के पास अपना शौचालय नहीं है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण होने से लोगों में आस जगी थी कि अब खुले में शौच से मुक्ति मिल जाएगी, पर ऐसा नहीं हुआ। लोगों ने बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व बनाए गए शौचालय मुश्किल से आठ दस दिन के लिए खुला है। कभी किसी अधिकारी के आने पर शौचालय का ताला खोल दिया जाता है। साफ सफाई भी कर दी जाती है। बाद में फिर ताला बंद कर दिया जाता है। मनोरथ पुर में बने शौचालय में पूरी तरह से बेकार है बनाए गए गड्ढे खुले पड़े है। लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी योजना के मकसद से गरीब वंचित हैं। अगर सामुदायिक शौचालय नियमित खुले तो लोग उसी में शौच के लिए जाएंगे। शौचालय के आसपास सफाई व्यवस्था भी बदहाल है। स्थानीय निवासियों ने सामुदायिक शौचालय का ताला खुलवाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

