युवक को बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर मौत

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

त्रिवेदीगंज, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बुधवार को लोनी कटरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर सड़क पार कर रहे एक युवक को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने यह हादसा देखकर मौके पर पहुंच गये। और घटना की सूचना घरवालों को दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल अपनी निजी गाड़ी से इलाज के लिए लखनऊ लेकर चले गए जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के छबील चौकी निवासी राकेश कुमार सिंह पुत्र आसाराम 25 वर्ष बीती रात लगभग 10 बजे घर जाने के लिए नेशनल हाईवे 731 पार कर रहे थे, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही एक मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । लहूलुहान हालत में उसे परिजन अपने निजी साधन से लखनऊ लेकर चले गए। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवारी जनों में हड़कंप मच गया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!