चोर दरवाजे से मोटरसाइकिल लेकर हुए फरार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
त्रिवेदीगंज, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। बुधवार को एक महीने पूर्व शादी में मिलीमोटरसाइकिल बीती रात दरवाजे से चोर उठा ले गए, भुक्तभोगी ने घटना की सूचना पुलिस को नामजद तहरीर दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ललक पुरवा निवासी जैतून पत्नी मुन्ना रोज की तरह अपनी बाइक संख्या यूपी 41 बी सी 7797 घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी कर दी थी। आज बुधवार सुबह जब उठे तो मोटरसाइकिल गायब थी काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चलने पर भुक्तभोगी ने चोरी की तहरीर थाने में देते हुए मौलाबाद निवासी विनोद यादव पर चोरी का आरोप लगाया है। आरोप है विपक्षी विनोद कुमार मोटरसाइकिल में रखे 50 हजार रुपए भी उठा ले गए। गत एक माह पूर्व मुन्ना की शादी हुई थी जिसमें उक्त मोटरसाइकिल मिली थी। इस संबंध में थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की शिकायत मिली है, जांच कराई जा रही है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

