मुसलमानों का इस्तेमाल कर रही राजनीतिक पार्टियां भाजपा मुसलमानों की सच्ची हितैषी राजा कासिम

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) मुख्यमंत्री योगी जी ने मुस्लिम बहुल कस्बे व जिलो के विकास के लिए नया कानून बनाया है।अब हर मुस्लिम गांव मे स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाएगी। चिकित्सा की अच्छी व्यवस्था की जाएगी,मदरसो मे पढ़ने वाले बच्चे हर तरह की शिक्षा प्राप्त कर सकेगे।जिससे वह हर क्षेत्र में आगे बढ़े सकेंगे।यह बात बाराबंकी विधानसभा के मुस्लिम बहुल गांव धराहरा मे भाजपा वरिष्ठ नेता राजा कासिम ने तमाम मुसलमानो को संबोधित करते हुए कही। कासिम ने आगे कहा विपक्ष और समाजवादी के लोग मुसलमानो को शांतिपूर्ण धरना प्रदशर्न के लिए बुलाते है और करते हैं दंगा इसलिए इन देश विरोधी मानव विरोधी ताकतो से होशियार रहे। मुसलमान इन के बुलावे पर कही भी न जाए।मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रशांत कुमार मिश्रा ने मुसलमानो को संबोधित करते हुए कहाकि आज धार्मिक कट्टरपंथी ताकते देश विरोधी ताकते मुसलमानो का इस्तेमाल करके हिंदुओ की गदर्न कटवा रहे है।जिससे इस्लाम और मुसलमान दोनो बदनाम हो रहा है।इनके षड्यंत्र को समझिए योगी मोदी बिना भेदभाव के आप का विकास कर रहे है तो राष्ट्र निमार्ण मे मोदी जी का साथ दीजिए। कायर्क्रम आयोजक मोहम्मद अहमद,वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेता अब्बास अली,फिरोज खान,मौलाना यूसुफ रजा, हाफिज नूरुद्दीन,मोहम्मद अल्ताफ,नसीर अहमद,नूर अहमद,मोहम्मद अहमद,आदिल हुसैन अंसारी,हाफिज मोहम्मद शफीक,मोहम्मद रफीक,मौलाना ताहिर हुसैन, अख्तर अंसारी शमीम के साथ भाजपा बूथ अध्यक्ष धरहरा शरद श्रीवास्तव,सुनील मिश्रा के साथ तमाम लोग उपस्थित रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!