बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बैनर तले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आयोजित रक्तदान कैम्प में 27 किसानों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 20 किसानों को रक्तदान कर महादानी बनने का गौरव हासिल हुआ। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा की अगुवाई व प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल की उपस्थित में आयोजित रक्तदान शिविर में 27 किसानों व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा जांचोपरांत 20 कार्यकर्ता रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से कबीर प्रकाश, मदन रावत, अम्बरीष कुमार, बबलू वर्मा, आदर्श वर्मा, नवीन, अंकित,रंजीत कुमार, अनूप कुमार, सुशील कुमार, राजेन्द्र प्रसाद आदि शामिल रहे। इस मौके पर अनिल वर्मा, कपिल वर्मा, डॉ. हरिओम, सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

