जिला प्रशासन ने यातायात मार्गों का किया परिवर्तन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। सावन मास के पहले सोमवार को विभिन्न मंदिरो पर आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने यातायात मार्ग पर परिवर्तन किया है। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लगने वाले दो महत्वपूर्ण मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु निम्न मार्गाे पर भारी वाहन (ट्रक, बस, डम्फर आदि) का आवागमन आगामी 17 जुलाई की दोपहर 12 बजे से आगामी 18 जुलाई को सायं 6 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने बताया कि सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग व असैनी अण्डर पास के रास्ते देवा जाने वाले वाहनों का प्रवेश शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेगा। देवा शहर की ओर जाने वाले वाहन लखनऊ-अयोध्या हाइवे से होते हुए किसान पथ के रास्ते अपने गंतव्य को जायेगें। उन्होने आगे बताया कि हैदरगढ़ व पल्हरी अण्डर पास के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा। पल्हरी ओवरब्रिज कट, चौपला की ओर से रामनगर होते हुए बहराइच, गोण्डा को जाने वाले वाहनों का पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होने यह भी बताया कि वैकल्पिक मार्ग के रुप में जलवल रोड को जाने वाले वाहन चौपला, रसौली, सफदरगंज, बदोसराय, मरकामऊ, चौकाघाट होते हुए जलवल रोड को जायेगें। जबकि कस्बा कोठी से मंजीठा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। वहीं हैदरगढ़ से मंजीठा की ओर आने वाले भारी वाहन नई सड़क रामसनेहीघाट होते हुए गंतव्य को जायेगें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

