जगदीप धनखड़ होंगे उप राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार, भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लगाई गई मुहर,जेपी नड्डा ने किया एलान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ देश के अगले उप राष्‍ट्रपति होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में पीएम मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ही पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी। भाजपा ने इस बार भी उप राष्‍ट्रपति के चुनाव में चौंकाया है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के साथ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नजमा हेपतुल्ला के नाम भी चर्चा में थी,इसके बाद 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से पहले सभी भाजपा सांसदों की एक और बैठक होगी, जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को विपक्ष के यशवंत सिन्हा पर स्पष्ट बढ़त है। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू के बाद राजनीतिक दर्शक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या भाजपा पार्टी अब उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अपने रैंक से अधिक अनुभवी चेहरे का चुनाव करेगी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!