65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। जैदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर कडेरा निवासी एक 65 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मृतक धान रोपाई की तैयारी के लिए खेत मे पानी भर रहा था।
कडेरा मजरे शाहपुर निवासी 65 वर्षीय रामसजीवन रावत पुत्र हरिनाम रावत सुबह खेत में धान की रोपाई के लिए पानी भरने गया था जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था मे पड़ा मिला परिजनों को जानकारी होने पर जिला अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

