किशोरी का शव बरामद,पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी दो दिन पूर्व शारदा सहायक डबल नहर पर रेलिंग विहीन पुल से गिरी किशोरी का शव थोड़ी दूरी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताते चले कि गत 17 जुलाई को थाना क्षेत्र के ग्राम किंहौली निवासी शिवसागर की 18 वर्षीय पुत्री सपना रेलिंग विहीन पुल पार करते समय अचानक मवेशी के आ जाने से असुंतलित हो कर नहर में गिर गयी थी घटना के बाद ग्रामीणों एव गौताखोरो ने पुलिस के सहयोग से काफी तलाश की परंतु पता नही चला। सोमवार की देर शाम शव को तैरता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

