अख‍िलेश यादव ने द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफा देने पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार पर कसा तंज, बोले- कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्‍तीफा देने के बाद उत्‍तर प्रदेश के राजनीत‍िक गलि‍यारों में हलचल मच गई है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रमुख अख‍िलेश यादव ने द‍िनेश खटीक के इस्‍तीफा देने पर योगी सरकार पर तंज कसते हुए कहा क‍ि कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव भाजपा सरकार पर अक्‍सर हमलावर रहते हैं। आज जब जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्‍तीफा देने का पत्र इंटरनेट मीड‍िया पर वायरल हुआ तो योगी सरकार की चुटकी लेते हुए उन्‍होंने ट्वीट क‍िया।अखि‍लेश यादव ने कहा क‍ि, ‘जहां मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। कभी-कभी बुलडोजर उल्टा भी चलता है।’बता दें क‍ि जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक ने गृहमंत्री अम‍ित शाह को पत्र ल‍िखकर मंत्री पद से इस्तीफा द‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मैं द‍ल‍ित और प‍िछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने के ल‍िए सरकार से जुड़ा था। पर इस सरकार में उन्‍हीं की उपेक्षा हो रही है। दल‍ितों और प‍िछड़ों का अपमान हो रहा है। दल‍ित समाज का राज्‍य मंत्री होने के कारण मेरे क‍िसी भी आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसल‍िए मैं अपने पद से इस्‍तीफा दे रहा हूं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!