उत्तर प्रदेश सरकार में दलित मंत्री की उपेक्षा, दिनेश खटीक के इस्तीफे पर मायावती का योगी सरकार पर हमला
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश के जलसंसाधन राज्यमंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे के बाद योगी सरकार पर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने भी हमला किया है। मायावती ने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल में दलित मंत्री की उपेक्षा अति निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। मायावती से पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मंत्री के इस्तीफे को लेकर योगी सरकार पर हमला करते हुए यह भी पूछ लिया कि अगली बारी किसकी है।मंत्री दिनेश खटीक ने अमित शाह को भेजे पत्र में इस्तीफे का जिक्र करने से पहले खुद को दलित होने के कारण नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। मंत्री के इसी आरोप पर मायावती ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश भाजपा मंत्रिमण्डल के भीतर भी दलित मंत्री की उपेक्षा अति-निन्दनीय व दुर्भाग्यपूर्ण। ऐसी खबरें राष्ट्रीय चर्चाओं में हैं। सरकार अपनी जातिवादी मानसिकता व दलितों के प्रति उपेक्षा, तिरस्कार, शोषण व अन्याय को त्याग कर उनकी सुरक्षा व सम्मान का ध्यान रखने का दायित्व निभाए।इससे पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जहाँ मंत्री होने का सम्मान तो नहीं परंतु दलित होने का अपमान मिले… ऐसी भेदभावपूर्ण भाजपा सरकार से त्यागपत्र देना ही अपने समाज का मान रखने के लिए यथोचित उपाय है। साथ ही लिखा कि कभी-कभी बुलडोज़र उल्टा भी चलता है।
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

