गंगा नदी आई उफान पर, तटबंधों पर बढ़ाई गई निगरानी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे कटान से हालात संवेदनशील बनते जा रहे हैं।

बदायूं। गंगा के जलस्तर में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को करीब नौ सेमी की बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को जलस्तर खतरे के निशान पर 161.36 मीटर था जो बुधवार को 161.45 मीटर पर पहुंच गया। बुधवार से शुरू हुई बारिश के बाद अब जलस्तर में फिर से इजाफा होने का अनुमान है। जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे कटान से हालात संवेदनशील बनते जा रहे हैं।
गंगा में बुधवार को नरौरा से 18443, बिजनौर से 55238 और हरिद्धार से 60554 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सहसवान और दातागंज तहसील के 20 से ज्यादा तटवर्ती गांवों में कटान हो रहा है। कटान के कारण दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा के अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो गया है। उसहैत, उसावां और गंगा-महावा बांध के आसपास भी गंगा कटान कर रही हैं। चार दिन से गंगा में जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। गंगा में रविवार को नरौरा बैराज से 53966, बिजनौर से 36316 और हरिद्वार से 44413 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इस दौरान गंगा ने खतरे का निशान पार कर दिया था। मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 मीटर पर है। रविवार को जलस्तर खतरे के निशान पर बढ़कर 162.28 मीटर तक पहुंच गया था।
सोमवार को जलस्तर में कमी आई। जलस्तर 161.88 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को गंगा में नरौरा से 28919, बिजनौर से 41428 और हरिद्वार बैराज से 46997 क्यूसेक पानी छोड़ गया था। मंगलवार को मीटरगेज पर जलस्तर 161.36 दर्ज किया गया जो बुधवार को 161.45 मीटर पर पहुंच गया। मंगलवार को गंगा में नरौरा से 18445, बिजनौर से 31863 और हरिद्वार से 45762 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

गंगा खतरे के निशान से नीचे है। उसहैत, उसावां और गंगा-महावा तटबंधों पर हालात संवेदनशील हैं। अहमदनगर बछौरा समेत कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। इसे रोकने को लगातार काम चल रहा है। तटबंधों की निगरानी की जा रही है।
– नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!