लग्जरी कार से पुलिस ने बरामद किये 14.18 लाख रूपये।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपी बरामद नकदी की जानकारे नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई,पूछताछ जारी।
बदायूँ। बहेड़ी से तांबा बेचकर लौट रहे लग्जरी कार से पुलिस ने 14.18 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बरेली एवं मुरादाबाद से पहुंचे आयकर अफसरों ने भी पुलिस हिरासत में आरोपियों से पूछताछ की। बुधवार की शाम सिविल लाइंस थाना पुलिस को मुखबिर द्धारा सूचना मिली कि उझानी कोतवाली के गांव मानकपुर निवासी एजाज, आदिल, फरमान और अजरूल बहेड़ी से तांबा बेचकर मोटी रकम लेकर आ रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास कार को रोक लिया।
पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान चारों युवकों के पास से 14 लाख 18 हजार की नकदी बरामद की। पुलिस की पूछताछ में चारों आरोपी नकदी का ब्यौरा नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस चारों को थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने प्रकरण की अफसरों को जानकारी देने के बाद आयकर विभाग की टीम को मौके पर बुला लिया। आयकर विभाग की टीम ने चारों आरोपियों से से रकम के संबंध में पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 14 लाख 18 हजार की नकदी बरामद की गयी है, लेकिन चर्चा यह भी है कि आरोपियों के पास से 70 लाख की रकम बरामद हुई थी। सूत्रों के मुताबिक कबाड़ी के काम में लाखों रुपये का टैक्स चोरी कर सरकार को चपत लगाई जा रही थी। ऐसे में चारों लोगों का किसी एक साथी से रुपयों को लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी।
थाना सिविल लाइंस पुलिस ने एक कार से 14 लाख 18 हजार की रकम के साथ चार लोग पकड़े हैं। पूछताछ में ये लोग रकम के बारे में ब्यौरा नहीं दे सके। ऐसे में मामला आयकर विभाग को सौंप दिया। पकड़े गये लोगों से पूछताछ जारी है।
आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

