खेत में मिला गिद्ध, ले गई वन विभाग की टीम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान (बदायूं) : जिले में वर्षों से गिद्ध नहीं दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को सहसवान के आनंदीपुर गांव के निकट खेत में ग्रामीणों को गिद्ध का बच्चा मिला है। ग्रामीण उसे पकड़ कर गांव ले आए और वन विभाग को अवगत कराया। वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई है। इसे आरक्षित मालपुर ततेरा के जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।
रिमझिम बरसात के बाद पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे आनंदीपुर गांव के कुछ लोग खेत की तरफ गए तो गिद्ध देखकर हैरान रह गए। कौतुहल बढ़ा तो गांव के और लोग भी एकत्रित हो गए। गिद्ध की उम्र बहुत कम है, वह उड़ नहीं पा रहा था। वन विभाग के रेंजर संजय रस्तोगी को ग्रामीणों ने अवगत कराया तो उन्होंने विभाग के सुशांक और पुष्पेंद्र को मौके पर भेजा। टीम गिद्ध को अपने साथ ले गई। रेंजर ने बताया कि हमारी जानकारी में जिले में कोई गिद्ध नहीं है। यह गिद्ध का बच्चा कहां से आया, इसकी छानबीन की जा रही है। बहुत कम उम्र का है उड़ पा रहा है, बरसात में पंख भीग जाने से शायद उड़ नहीं पा रहा है। इसको आरक्षित वन क्षेत्र मालपुर ततेरा में छूड़वाया जाएगा।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!