अतिक्रमण न हटाने वाले प्रतिष्ठानों पर,जेसीबी चली और हाईवे को अतिक्रमण मुक्त किया

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। नोटिस के बाद भी हाईवे के किनारे से अतिक्रमण न हटाने वाले प्रतिष्ठानों पर गुरुवार को मसौली चौराहे पर नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की जेसीबी चली और हाईवे को अतिक्रमण मुक्त किया गया।


बताते चले प्रदेश सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय एव राजमार्गो को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है बीते दिनो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि अवैध बस स्टैंड, पार्किंग बनाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े होने वाले ट्रकों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए और हाईवे किनारे की जमीन पर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उसकी रिपोर्ट जल्द से जल्द उन्हें भेज दी जाए। इसके मद्देनजर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने 10 जून को मसौली चौराहे पर विशेष अभियान चला कर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया था इस दौरान नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया की परिधि में आने वाले कई लोगों को नोटिस देकर स्वयं हटाने के लिए निर्देशित किया गया था परन्तु अतिक्रमण न हटाये जाने पर हाईवे के अभियंता प्रमोद कुमार यादव की अगुवाई में कई दुकानों पर जेसीबी चलवाकर अतिक्रमण मुक्त किया। वही हाईवे से सटाकर फल सब्जी लगाने वाले फुटकर विक्रेताओं को भी हटाया गया इस दौरान नेशनल अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!