फंदे पर लटकता मिला युवक का शव। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। पूर्व मे गांव के ही लोगों से हुआ था मृतक का झगड़ा,
फंदे पर लटकता मिला युवक का शव। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम बरौलिया मे युवक का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी के अनुसार उसकी गांव के कुछ लोगों से किसी बात पर लड़ाई हुई थी। परिजनों का आरोप है। कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरौलिया गांव की यह घटना है। यहां का रहने वाला अमरपाल (35) गुरुवार रात नौ बजे गांव में घूमकर घर लौटा था। जबकि शुक्रवार सुबह घर में न मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। घर से तकरीबन एक किलोमीटर दूर ट्यूबवेल के घर की दीवार पर फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। युवक के भाई डंबर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों गांव के ही कुछ लोगों से उसकी मारपीट हुई थी।
मामले की तहरीर पुलिस को भी दी गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। जबकि आरोपियों ने गुरुवार को दिन में जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने अमरपाल की हत्या करके शव लटकाया है। बताया जाता है। कि युवक के गले में फंदा तो था लेकिन पैर जमीन पर टिके थे। दीवार के सहारे एक तरह से शव खड़ा हुआ था। पैर टिके होने के कारण ही परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।हालांकि पुलिस का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

