एकनाथ शिंदे के खिलाफ शिव सैनिकों ने खोला मार्चा
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। शिवसैनिकों ने शिवसेना राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के प्रति विश्वास एवं एकजुटता जताते व समर्थन दिया है। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शिवसेना के सभी पदाधिकारियों ने बीस रुपये के स्टाम्प पेपर पर एक शपथ पत्र दिया है कि वे शिवसेना व शिवसेना पक्ष प्रमुख के साथ है। शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को शिवसैनिक अपना नेता नही मानते हैं और शिवसेना के चुनाव चिन्ह धनुष बाण पर सिर्फ शिवसेना का अधिकार है। हमारी निष्ठा शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ है। एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना का अंग नही है। इन्हें अयोग्य घोषित किया जाए। इस मौके पर जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिला उप प्रमुख दीपू बाल्मीकि, मीडिया प्रभारी कौशल शुक्ला, युवा सेना प्रमुख मनोज सिंह मिंटू, व्यापार सेना प्रमुख सुशील जायसवाल, जिला सचिव बलबीर वर्मा, बाराबंकी विधान सभा पूर्व प्रत्याशी राज परीक्षित सिंह, सविता श्रीवास्तव, सर्वेन्द्र प्रताप सिंह दीपक, कमलेश राजपूत, आशीष कुमार यादव आदि ने कलेक्ट्रेट कचेहरी में अपने अपने शपथपत्र नोटरी मजिस्ट्रेट के समक्ष सत्यापित कराए।
शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

