ब्लाक प्रमुख मसौली रईस आलम एव उनके भाईयो की चल अचल सम्पतियों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही…..

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। ब्लाक प्रमुख मसौली रईस आलम एव उनके भाईयो की चल अचल सम्पतियों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्यवाही को लेकर शुक्रवार को पल्हरी गांव में स्थित फ्लोर मिल में भंडारित करीब दो करोड़ रुपये कीमत का गेंहू एव चोकर को राजस्व एव विपणन विभाग की टीम ने जब्त किया। इससे पूर्व 22 जून को राजस्व एव पुलिस टीम ने ब्लाक प्रमुख एव उनके भाईयो की करीब साढ़े पांच करोड़ से अधिक सम्पति को सील किया था।

बताते चलें कि गत 22 जून को जिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व एव पुलिस की संयुक्त टीम ने सफदरगंज थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव में मरघट मे बनी मसौली ब्लॉक प्रमुख  रईस आलम एव उनके भाईयो की सम्पति को कुर्क किया था जिसमे फ्लोर मिल शामिल है। राजस्व टीम ने कुर्क हुई सम्पति का आंकलन 5 करोड़ 55 लाख 85 हजार रुपये किया था।  कुर्की के दौरान संयुक्त टीम को फ्लोर मिल के अंदर 9248 कुंतल गेहूं एव चेंबर में 190 कुंतल गेहूं के अलावा 490 कुंतल चोकर भी पाया गया था। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी गई थी । जिसमे विपणन विभाग ने गेंहू एव चोकर की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी थी।  शुक्रवार को तहसीलदार चंद्रकांत त्रिपाठी, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार, कार्यवाहक मंडी सचिव अजय कुमार मिश्रा और थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी उपनिरीक्षक राजेश यादव ,राजेश सिंह, रघुबीर सिंह ,राजकुमार  सजीव कुमार सिंह,रुचि राठौर की टीम ने फ्लोर मिल पहुंचकर गेहूं और चोकर को भी  जब्त कर विपणन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की इस सख्ती से इलाके मे हड़कंप मच गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!