(सीबीएसई) के इंटरमीडिएट एव हाईस्कूल के घोषित नतीजों में,सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का बजा डंका ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के इंटरमीडिएट एव हाईस्कूल के घोषित नतीजों में सेठ एम आर जयपुरिया स्कूल का डंका बजा। इंटरमीडिएट में प्रज्ञा गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत पाकर जहाँ प्रथम स्थान पाया वही हाईस्कूल की परीक्षा में आदेश उत्पल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल एव अपने माता पिता का नाम रोशन किया।


शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड के घोषित नतीजो में इंटरमीडिएट के 14 छात्र एव छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिसमे इंटरमीडिएट छात्रा प्रज्ञा गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही वही दूसरे स्थान पर समीर शाह को 95.2 अंक प्राप्त हुए, अक्षतराज पटेल को 94.2 अंक, मो0 अदनान, जागृति सिंह एव आयशा को 93.6 अंक मिले, छात्र लक्ष्य जयसवाल, अध्या अवस्थी, दिव्यांशु जयसवाल की 93 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। मानसी सिंह को 91.6 व पावेश मल्होत्रा को 91.2 प्रतिशत, गौरव श्रीवास्तव को 90.8, ओजस्वी को 90.6 सफक जोहरा को 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। इसी क्रम में हाईस्कूल के घोषित नतीजो में आदेश उत्पल ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया, छात्रा अमरता सिंह को 94.6, नबीला किदवाई को 94 व प्राची वर्मा को 93. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।


स्कूल के चैयरमैन पीपी सिंह ने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि आगे भी मंजिल तय करनी है। इसलिए अपनी मेहनत और लगन में कोई कमी नहीं आने दें। मन एव लगन से पढ़ाई करे जिससे आगे चलकर भी टॉपर बने। मैनजेमेंट प्रबन्धक सुभाष सिंह ने बच्चो को मन लगाकर पढ़ने का आशीष वचन देते हुए कहा कि मन लगाकर पढ़े एव माँ बाप का नाम रोशन करे। स्कूल के अस्सिटेंट प्रबन्धक के के सिंह, प्रधानाचार्या भारती मनकानी ने बच्चों को आशीर्वाद वचन दिया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!