बाइक पर सवार तीन दोस्त घुमंतू पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल। तीनों दोस्तों का निजी चिकित्सालयों में चल रहा है उपचार।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या-18 पर एक बाइक पर सवार तीन दोस्त सड़क पर टहल रहे घुमंतू पशु से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी सहसवान लाया गया जहां उपचार न मिलने के कारण परिजन नगर के निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उनका उपचार किया जा रहा है घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है मिली जानकारी के अनुसार बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या-18 पर नगर के सीमावर्ती ग्राम कोल्हार निवासी मोहन पुत्र भूरे 15 वर्ष रिहान पुत्र मुन्ने 16 वर्ष कदीम पुत्र सलीम 16 वर्ष तीनों हम उम्र दोस्त थे किसी कार्य से एक ही बाइक पर सवार होकर तीनो दोस्त ग्राम बागवाला से कोई निजी कार्य निपटा कर शाम 8:15 बजे के लगभग सहसवान की ओर वापस आ रहे थे की ग्राम खैरपुर के पास सामाजिक वानिकी कार्यालय के निकट सड़क पर टहल रहे। घुमंतू पशु से बाइक टकरा जाने के कारण तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से तीनों हम उम्र दोस्तों को उपचार वास्ते सीएचसी अस्पताल लाया गया। जहां प्रथम उपचार से संतुष्ट ना हो पाने के कारण तीनों घायलों के परिजन उन्हें अलग-अलग नगर के निजी चिकित्सालय में ले गए जहां उनका उपचार किया जा रहा है हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया भारी तादाद में परिजन एवं ग्रामीण निजी चिकित्सालय में पहुंच गए हैं। घटना की सूचना थाना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

