उपजिलाधिकारी की गाड़ी पर अराजक तत्व ने किया हमला शीशा चकनाचूर, ड्राइवर घायल। पुलिस कर रही छानबीन,

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा की गाड़ी पर शुक्रवार रात किसी अराजक तत्व ने ग़ाडी के शीशे पत्थर दे मारा। पत्थर लगते ही शीशा चकनाचूर हो गया। वहीं ड्राइवर श्यामवीर घायल हुआ है। गनीमत रही कि उपजिलाधिकारी सुरक्षित हैं। हालांकि इस हरकत के बाद अफसर भी हैरान हैं और इस शातिर की पुलिस तलाश में जुट गई है।
उपजिलाधिकारी शुक्रवार देर शाम क्षेत्र का भ्रमण करके वापस बिसौली आवास पर लौट रही थीं। साथ में ड्राइवर के अलावा अर्दली व होमगार्ड भी गाड़ी में बैठे थे। रास्ते में नई तहसील के मोड़ पर जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ी, एक पत्थर शीशे पर आकर लगा और शीशा टूट गया। अचानक हुए हमले के बाद ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर बमुश्किल गाड़ी को कंट्रोल किया। ड्राइवर को साधारण चोट भी आई है। मामले की जानकारी पर प्रशासनिक अफसरों से लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और आसपास इलाके में हमलावर की तलाश की गई लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस ने इस इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। वहीं ड्राइवर का सीएचसी में मेडिकोलीगल कराया गया है। उपजिलाधिकारी ज्योति शर्मा ने बताया कि हम भ्रमण से लौट रहे थे। बारिश हो रही थी। पत्थर गाड़ी के अगले शीशे में मारा गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह हरकत की है। मामले की तहरीर ड्राइवर की ओर से पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!