सफदरगं,मसौली, थाना समाधान दिवस मेआये मामले निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम गठित ।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी।क्षेत्र थाना सफदरगं वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामबहादुर सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित थाना समाधान दिवस मे दो मामले आये। वही मसौली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में 9 मामले आये। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम गठित की गई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर पहाड़ा निवासी रामगोपाल ने विपक्षी सुनील व सोनेलाल पर रास्ता बंद करने का आरोप लगाया जिसका मौके पर ही निस्तारण किया गया। डेडवा निवासी ननकी देवी ने नाली के पानी निकालने की शिकायत की, नहामऊ निवासी खुदरी पुत्र शिवनरायन अवैध कब्जे की शिकायत की। बिरौली निवासी संजेश पुत्र छोटेलाल जमीनी विवाद, किंहौली निवासी अवधराम पुत्र छत्रपाल, भरथीपुर निवासी रामसुमिरन चौहान ने आपसी बटवारे के सम्बंध में शिकायत की। आवास विकास कालोनी निवासी रजनीश कुमार ने जमीन सम्बन्धी शिकायत की। रूपेश कुमार सोनी ने चकमार्ग पर हो रहे पक्के निर्माण की शिकायत की शहाबपुर निवासी शंशाक जयसवाल ने जमीनी विवाद की शिकायत की।
प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने फरियादियों की फरियाद सुनते हुए निस्तारण के लिए पुलिस एव राजस्व टीम गठित का गठन कर रवाना किया।थाना सफदरगंज मे राजस्व के दोनो मामलो के टीमे गठित कर रवाना किया इस मौके पर उपनिरीक्षक रघुबीर सिंह, राहुल शर्मा, संजीव सिंह,रुचि राठौर, राजस्व निरीक्षक रघुनन्दन प्रसाद श्रीवास्तव लेखपाल हरीशंकर वर्मा, मनीराम गौतम, महेश प्रसाद वर्मा,भानूप्रताप वर्मा, सरस्वती तिवारी,अमरेश शुक्ला, रेहन अहम्मद,ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अयुश रस्त‌ोगी, विजय बहादुरआदि रहे।
इस मौके पर मसौली थाना में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह उपनिरीक्षक अब्दुल रहमान खान, कस्बा इंचार्ज सुधीर कुमार यादव, मुन्ना सिंह, सहित राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!