दुग्ध वाहन एव छोटा हाथी के बीच आमने सामने हुई टक्कर, पिता पुत्र घायल

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना मुख्यालय से चंद कदम की दूरी पर दुग्ध वाहन के टैंकर एव छोटा हाथी के बीच आमने सामने हुई टक्कर में पिता पुत्र घायल हो गये मौके पर पहुँची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शनिवार की दोपहर बाद थाना व कस्बा टिकैतनगर निवासी केवलप्रसाद पुत्र बहादुर लाल अपने पुत्र कल्याण के साथ छोटा हाथी नम्बर यूपी 32 एनएन 2144 से सफदरगंज की ओर जा रहे थे थाना मुख्यालय से थोड़ी दूरी पर स्थित केनरा बैंक के निकट बदोसराय की ओर जा रहे दुग्ध वाहन के टैंकर नम्बर यूपी 78 पी एन 9658 की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें छोटा हाथी सवार पिता पुत्र घायल हो गये दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!