नाग को बचाने स्वंय कुएं में उतरे पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा, नाग कुएं में गिरा तो नागिन उसके आसपास कई बार लोगों को घूमती दिखी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
विकेंद्र शर्मा ने बताया कि नाग को निकालने के बाद ग्रामिणों के कहने पर उसे कुएं के पास ही छोड़ा गया।
बदायूं। नाग की जान बचाने के लिए युवक लगभग 45 फीट गहरे कुएं में जा उतरा। गांव वालों का भी इस काम में भरपूर सहयोग मिला। वजह थी कि दो दिन से नागिन कुएं के आसपास घूमती दिख रही थी। इसी वजह से गांव वालों ने भीतर टॉर्च से देखा तो पूरे मामले की जानकारी हुई। युवक कोई और नहीं बल्कि पशु प्रेमी व पीएफए के अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा हैं। नाग को सकुशल बाहर निकालकर उसे कुएं के पास छोड़ दिया गया।

मामला आंवला रोड पर स्थित गांव बादल का है। जहाँ खेतिहर इलाके में एक कुएं में तीन दिन पहले नाग गिर गया था। गांव वालों के मुताबिक यहां काफी पुराना नाग-नागिन का जोड़ा रहता है। नाग कुएं में गिरा तो नागिन उसके आसपास कई बार लोगों को घूमती दिखी। लोगों ने कुएं में टॉर्च डाली तो पता लगा कि कुएं में नाग पड़ा हुआ है। गांव वालों ने इस मामले की जानकारी विकेंद्र शर्मा को दी तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। गांव वाले सहयोग को पूरी तरह तैयार थे। विकेंद्र रस्सी के बल पर कुएं के भीतर उतरे और नाग को सकुशल बोरी में बंद करके निकाल लाए। विकेंद्र शर्मा ने बताया कि नाग को निकालने के बाद गांव वालों के आग्रह पर उसे कुएं के पास ही छोड़ा गया। वजह है कि कई किसानों का कहना था कि इस जोड़े के कारण उनकी खेती को चूहे नुकसान नहीं पहुंचा पाते। जबकि सावन के कारण तमाम लोग आस्था के कारण नाग को वहीं छोड़ने की बात कहने लगे। कुल मिलाकर नाग को वही छोड़ दिया गया। वहीं विकेंद्र ने यह भी बताया कि 45 फीट गहराई में आक्सीजन लेबल काफी कम था। और बमुश्किल नाग को बाहर निकाल सके।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

