आबकारी टीम ने अबैध कच्ची शराब को लेकर चलाया अभियान।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

टीम ने 80 लीटर जहरीली शराब बरामद कर, 10 क्विंटल लहन किया नष्ट। दो शराब तस्कर किए गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र की सीमा मे लगे ग्रामों मे आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार सुबह जहरीली शराब के कारोबार को बढावा दे रहे तस्करों के खिलाफ छापामारी की। इस दौरान दो तस्कर शराब बनाते पकड़े गए। इनके पास से भारी मात्रा में जहरीली शराब समेत लहन बरामद हुआ है। तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। टीम ने बिनावर इलाके के गांव अंधरौ, गंगोला, रायपुर व विजयनगला में छापामारी की। इस दौरान टीम ने संदिग्ध लोगों के घर खंगाले। यहां दो स्थानों पर टीम को 80 लीटर जहरीली शराब समेत 10 क्विंटल लहन बरामद कर लिया।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम प्रमोद निवासी गांव कुनिया राजपुर कोतवाली दातागंज व कृष्णपाल निवासी विजयनगला थाना बिनावर बताया। आरोपियों के पास से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि अभियान फिलहाल जारी है। टीम ने शराब की सरकारी दुकानें भी चेक कीं। इस दौरान वहां मौजूद स्टाक का मिलान करने के साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके यह देखा गया कि स्टाक संबंधित दुकान का है या नहीं। टीम की छापेमारी अभियान से शराब तस्करों मे हड्कम्प मचा गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!